उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, एक ही दिन में दो बार हिली धरती

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। दूसरी बार शाम 5:28 बजे भूकंप आया था। हालांकि भूकंप के हल्के झटके ही महसूस हुए।

Saturday, January 25, 2025 - 17:30
0
उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, एक ही दिन में दो बार हिली धरती

उत्तरकाशी (आरएनआई) उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। दूसरी बार शाम 5:28 बजे भूकंप आया था। हालांकि भूकंप के हल्के झटके ही महसूस हुए।

इससे पहले शनिवार सुबह 5.48 पर भी भूकंप आया था, जिससे लोग दहशत से भर गए। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 02.04 मापी गई है। भूकंप गहराई पांच किमी बताई गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य वन क्षेत्र में था। कल यानी शुक्रवार को भी उत्‍तरकाशी में भूकंप के तीन झटके आए थे।

जिला मुख्यालय समेत मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकंप के तीन झटकों से दहल उठा। भूकंप का पहला झटका 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया, पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी, जिनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था। जबकि तीसरा भूकंप की बहुत हल्का होने से इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पायी।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User