उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल, पुलिस लाठीचार्ज, FIR दर्ज
उज्जैन (आरएनआई) उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस के दौरान रविवार रात तनाव की स्थिति बन गई। कुछ लोग बैरिकेड हटाकर प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि आयोजकों को पहले से ही निर्धारित रूट पर जुलूस निकालने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ लोग जबरन बैरिकेड तोड़कर प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने लगे। इस दौरान अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
घटना के बाद आयोजक समेत कई लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इलाके में ऐहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



