इस्राइल-ईरान तनाव पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- हालात पर रख रहे नजर, भारतीय नागरिक रहें सतर्क

ईरान में इस्राइली सेना ने एयरस्ट्राइक की है। इसके बाद इस्राइली रक्षा मंत्री काट्ज ने आपातकाल की घोषणा की। इस्राइली सेना ने परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने ड्रोन दागे हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। 

Friday, June 13, 2025 - 12:23
0
इस्राइल-ईरान तनाव पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- हालात पर रख रहे नजर, भारतीय नागरिक रहें सतर्क

नई दिल्ली (आरएनआई) इस्राइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम स्थिति पर करीबी से नजर रख रहे हैं। हमने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने कहा कि हम ईरान और इस्राइल के बीच हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित हैं। हम परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित उभरते हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। दोनों देशों को स्थिति को ठीक करने और अंतर्निहित मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति के मौजूदा चैनलों का उपयोग करना चाहिए। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। दोनों देशों में हमारे मिशन भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।

इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य स्थलों पर प्री-एम्पटिव (पहले से की गई सुरक्षा) कार्रवाई करते हुए हमला किया। इस हमले के बाद तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि उनकी एयर डिफेंस पूरी तरह सक्रिय है। मामले में इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमले के बाद ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका है, इसलिए देश में आपात स्थिति घोषित की गई है। जिसके लिए शुक्रवार को देशभर मे ंस्कूल बंद रहेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User