इंदौर की सड़कों पर दौड़ेगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, कैलाश विजयवर्गीय बोले “सफल हुए तो और बढ़ाएंगे”

Sunday, October 20, 2024 - 21:22
Updated: 2 years ago
0
इंदौर की सड़कों पर दौड़ेगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, कैलाश विजयवर्गीय बोले “सफल हुए तो और बढ़ाएंगे”

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को राज्य की पहली डबल डेकर बस की सौगात मिलने जा रही है। इसी बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूजा अर्चना कर कहा कि अभी ट्रायल होगा अगर सक्सेस हो गए तो और बसें चलाई जाएगी। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव व भाजपा नेता मौजूद रहे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि डबल डेकर बस के चलने से ट्रैफिक जाम की समस्या से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही पॉल्यूशन भी घटेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर सक्सेस होती है तो एक महिलाओं के लिए भी अलग से डबल डेकर बस चलाई जाएगी जिसका नाम पिंक डबल डेकर बस होगा। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार से वाहनों की संख्या बढ़ रही है उस हिसाब से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ़ ध्यान देना होगा। साथ ही निगम को घाटा न हो और हम सस्ता ट्रांसपोर्टेशन देंगे जिससे लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करें।


इंदौर के विकास को दूसरी मंजिल पर लेकर जाएगी डबल डेकर बस : महापौर पुष्यमित्र भार्गव
डबल डेकर बस इंदौर पहुँचने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी इंदौर वासियों को बधाई दी। आगे कहा कि डबल डेकर बस इंदौर के विकास को दूसरी मंजिल पर लेकर जाएगी।

सोमवार से शुरू किया जाएगा ट्रायल रन
मिली जानकरी के मुताबिक, बस को यात्रियों के लिए सार्वजनिक रूप से चलाए जाने से पहले सोमवार से इसका ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। ट्रायल रन सफल होने के बाद ही सार्वजनिक तौर पर इस बस को यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। साथ ही शुरुआत में डबल डेकर बसों से शहर के दर्शनीय स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User