आरोन स्कूल में छात्राओं से जुड़ी शिकायत पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश

Wednesday, August 19, 2026 - 15:35
Updated: 4 days ago
0
आरोन स्कूल में छात्राओं से जुड़ी शिकायत पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश

आरोन विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्राओं को पानी की बोतल में आपत्तिजनक पदार्थ मिलाकर पिलाए जाने की शिकायत का कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश के क्रम में एसडीएम, तहसीलदार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी की टीम द्वारा विद्यालय पहुंचकर संबंधित छात्राओं एवं विद्यार्थियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान संबंधित विद्यार्थियों के परिजनों को भी बुलाया गया।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान संबंधित विद्यार्थियों द्वारा छात्राओं से माफी मांगी गई। साथ ही, भविष्य में ऐसा कृत न करने की शपथ दिलाई। 

प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के उपरांत उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार 

आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर द्वारा छात्राओं की सुरक्षा, विद्यालय में अनुशासन एवं विद्यार्थियों के समुचित व्यवहार को सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User