आरोन में हर्षोल्लास से मनाई गई संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती

Wednesday, April 15, 2026 - 11:04
Updated: 4 months ago
0
आरोन में हर्षोल्लास से मनाई गई संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती

आरोन (आरएनआई)नगर में सेन समाज आरोन एवं राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो श्री सनकादिक आश्रम से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, मेन बाजार और दास हनुमान मंदिर होते हुए लव कुश मैरिज गार्डन पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सेन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री जयवर्धन सिंह ने पहुंचकर श्री सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना की और समाज को संबोधित किया। 

जयंती समारोह में आसपास के क्षेत्र सहित गुना, अशोकनगर, लटेरी, आनंदपुर, पनवाड़ी हाट एवं समस्त ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में सेन बंधु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User