आरोन में जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित

Friday, July 3, 2026 - 22:54
Updated: 1 month ago
0
आरोन में जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, आरोन में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने आवास, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण, आश्रयहीन गौवंश की समस्या तथा राजस्व संबंधी मामलों से संबंधित विषयों को रखा।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर में आश्रयहीन गौवंश की समस्या के समाधान तथा अस्थायी अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवश्यक कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User