आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड: दो घंटे के अंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुटेरों से मुठभेड़; तीन झोले में आभूषण बरामद

बिहार पुलिस एक्शन में है। आरा में तनिष्क शोरूम से लूट कांड के करीब दो घंटे बाद ही दो अपराधियों को पुलिस ने घेर लिया। घिरते देख अपराधियों ने फायरिंग की तो मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन झोले में ज्वेलरी बरामद हुई है।

Monday, March 10, 2025 - 15:40
0
आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड: दो घंटे के अंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुटेरों से मुठभेड़; तीन झोले में आभूषण बरामद

आरा (आरएनआई) बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब न केवल छोटे दुकानदार, बल्कि ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम भी उनके निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में भोजपुर के आरा, सारण के सहाजितपुर और पूर्णिया में हुई लगातार लूट की घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

भोजपुर के आरा स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 10 मार्च 2025 सोमवार को हुए लूटकांड ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी डोरीगंज के रास्ते छपरा की ओर भाग रहे थे। लूट के दो घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई कर बड़हरा थाना पुलिस ने बबुरा छोटीपुल के पास उन्हें रोकने की कोशिश की। तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों में से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए। उनकी पहचान सारण जिले के दिघवारा निवासी विशाल गुप्ता (पिता भुनेश्वर प्रसाद) और सेमरा गांव, सोनोर के प्रदीप कुमार (पुत्र कुणाल कुमार) के रूप में हुई है। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से तीन झोले में ज्वेलरी बरामद हुई है।

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि घटना के मुख्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और शेष फरार अपराधियों की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

सारण जिलांतर्गत सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में 30 जनवरी 2025 को हुई लूट की घटना ने भी लोगों को झकझोर दिया। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने दिन के करीब तीन बजे स्वर्ण व्यवसायी सुभाष कुमार की दुकान में लूटपाट की। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान से बाहर निकल रहे बीस वर्षीय युवक अनूप कुमार को गोली लग गई, जो उसकी बाईं कलाई को छूते हुए निकल गई। उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बनियापुर में भर्ती कराया गया और बाद में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।
 
स्वर्ण व्यवसायी सुभाष कुमार ने बताया कि दुकान से नकदी और आभूषण लूटे गए हैं, लेकिन अभी तक लूट की कुल राशि का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। खासकर लग्न मुहूर्त की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए दुकान में रखे गए गहनों की जानकारी अपराधियों तक कैसे पहुंची, यह सवाल बना हुआ है।
 
इस मामले में सारण पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर लूट का खुलासा कर दिया और लगभग सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
 
इससे पहले 26 जुलाई 2024 को पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में हुई बड़ी लूट ने भी राज्यभर में खलबली मचा दी थी। घटना दिन के करीब 12 बजे हुई थी, जब चार से छह की संख्या में अपराधी शोरूम में घुसे और हथियार के बल पर करोड़ों के जेवरात लूट लिए।
 
भागने के दौरान एक अपराधी की बाइक असंतुलित होकर गिर गई, लेकिन वह तुरंत संभलकर फरार हो गया। उसकी पिस्तौल भी सड़क पर गिर गई, जिसे एक ई-रिक्शा चालक मौके से उठाकर ले भागा। पुलिस इस मामले में दो से तीन करोड़ की लूट की बात कह रही है, जबकि शोरूम कर्मियों ने करीब 20 करोड़ की लूट का दावा किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User