आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की बैठक: अनिल गौतम बने जिलाध्यक्ष, प्रदीप गर्ग बोले — वितरकों के उत्पीड़न पर कंपनियों का होगा बहिष्कार
फतेहपुर (आरएनआई) आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के निर्देशन में आहूत की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चयन आपसी सहमति से किया गया।
अध्यक्ष पद पर अनिल सिंह गौतम, महामंत्री अनिल अग्निहोत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर साजन गुप्ता को मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने आशीर्वाद व शुभकामनाएं देते हुए एक माह के अंदर कमेटी गठन करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि काफी दिनों से कंपनियों की मनमानी चल रही है। वितरकों का उत्पीड़न हो रहा है। एक ब्रांड के तीन-तीन डिस्ट्रीब्यूटर बनाए जा रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कंपनियों का बहिष्कार किया जाएगा। सबक सिखाते हुए जनपद में माल नहीं बिकने दिया जाएगा। इस मौके पर विजय साहू, अनिल अग्हिोत्री, अभिनव यादव, अमित शरन बाबी, बबला सोनी, अमित सोनी, राजीव पुरवार, अभय गुप्ता, रामजी भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



