राहुल गांधी के निर्देश पर शुरू हुआ स्व. हरिओम बाल्मीकि की कैंसर पीड़ित बहन का उपचार — कांग्रेस शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा लखनऊ लेकर पहुंचे अस्पताल

Tuesday, November 4, 2025 - 21:00
Updated: 12 months ago
0
राहुल गांधी के निर्देश पर शुरू हुआ स्व. हरिओम बाल्मीकि की कैंसर पीड़ित बहन का उपचार — कांग्रेस शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा लखनऊ लेकर पहुंचे अस्पताल

फतेहपुर (आरएनआई) पिछले दिनों तुराबअली का पुरवा निवासी हरिओम बाल्मीकि की रायबरेली में हत्या होने के उपरांत मृतक के घर पहुंचे राहुल गांधी ने मृतक की कैंसर से पीड़ित बहन सुमन सागर का स्वयं उपचार कराने का वादा किया था। आज उसी क्रम में राहुल गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा व जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी पीड़ित सुमन सागर को साथ लेकर कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट  लखनऊ पहुंचे जहां डाक्टरों ने आवश्यक जांच कर उपचार शुरू कर दिया।

शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी साथ ही सक्षम डाक्टरों से परामर्श भी किया जा रहा है। इसलिए जहां भी आवश्यक होगा वहां लेकर जाया जाएगा। अभी डाक्टरों ने जांच कराया है जिसकी रिपोर्ट एक हफ्ते बाद मिलेगी जिसके अनुसार आगे का उपचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो भी आवश्यक होगा उसकी पूर्ति की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User