आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत गुना जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में निकाले गए फ्लेग मार्च

Friday, September 13, 2024 - 22:42
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) आगामी त्योहारों डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी, अन्नत चतुदर्शी आदि के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है एवं त्यौहारों के पूर्व जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये हैं।

  गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशानुसार आज 13 सितंबर को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन में त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने का संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर गुना अखिलेश कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना मान सिंह ठाकुर, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्याय, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह कुशवाह, निरीक्षक सुरेश सिंह, सूबेदार मोनिका जैन, उपनिरीक्षक विनय शर्मा आदि सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा । इसी प्रकार जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से फ्लेग मार्च निकाले गए।

गुना पुलिस की जिले वासियों से अपील है कि -         

आगामी त्योहारों डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी एवं अन्नत चतुदर्शी को दृष्टिगत रखते हुए गुना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया- व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर निगाह रखी जा रही है, यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की उत्तेजना युक्त, भ्रामक अथवा असत्य संदेश पोस्ट करता है या पोस्ट को अग्रेषित/शेयर करता है तो संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी ।

अतः समस्त नागरिको से अपील है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक/टि्वटर/ इंस्टाग्राम/व्हाट्सएप पर किसी भी तरह की उत्तेजना युक्त, भ्रामक, असत्य एवं भड़काऊ पोस्ट को प्रसारित ना किया जावे।

किसी भी व्यक्ति की छवि को धूमिल करने वाली पोस्ट को प्रसारित न करें।

किसी भी प्रकार की सूचना एवं समाचार की आधिकारिक पुष्टि किए बिना विश्वास ना करें, अफवाहो को प्रसारित ना किया जावे एवं ना ही उस पर ध्यान देवें ।

व्हाट्सएप ग्रुप के सभी एडमिन से भी अपेक्षा है कि वे अपने ग्रुप में किसी भी तरह की अफवाहे प्रसारित ना होने दें ।

कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में गुना पुलिस का सहयोग करें ।

सोशल मीडिया की सभी गतिविधियो पर गुना पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है । यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक एवं भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

इस प्रकार की पोस्ट के संज्ञान में आने पर शेयर, फॉरवर्ड या कमेंट न करे। फेसबुक/इंस्टाग्राम/ट्वीटर आदि पर ऐसी कोई भी आपत्तिजनक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देवें। सूचनाकर्ता का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने में गुना पुलिस का सहयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देवें।

Follow    RNI News Channel on WhaApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User