नगर पालिका गुना के वार्ड नंबर 30 में पार्षद पद का मतगणना  परिणाम घोषित, रमेश भील को 1116 और हेमलता सितारा को 737 हुए मत प्राप्त

Sep 13, 2024 - 22:51
Sep 13, 2024 - 22:53
 0  540
नगर पालिका गुना के वार्ड नंबर 30 में पार्षद पद का मतगणना  परिणाम घोषित, रमेश भील को 1116 और हेमलता सितारा को 737 हुए मत प्राप्त

गुना (आरएनआई) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय के उपचुनाव के जारी निर्देश अनुसार नगर पालिका गुना के वार्ड नंबर 30 पार्षद पद का चुनाव 11 सितंबर को मतदान संपन्न हुआ था।
 
 मतगणना परिणाम आज दिनांक 13 सितम्बर 2024 को पीजी महाविद्यालय गुना के विधि कक्ष में सुबह 9 बजे से मतगणना दल के एक गणना  सुपरवाइजर और दो गणना  सहायकों द्वारा  एक मतगणना टेबल पर कराई गई ।

कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ सतेंद्र सिंह द्वारा  प्रेक्षक  अशोक कुमार की उपस्थिति में छ:चरण में मतगणना के परिणाम  घोषित किए गए  इस दौरान कुल 1876 मत पार्षद के लिए डाले गए थे। मतगणना के बाद प्रत्याशी  रमेश भील को 1116 और श्रीमती हेमलता सितारा को 737 और नोटा को 23 मत प्राप्त हुए।  इस अवसर पर आज अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश बामन्हा,अनुविभागीय  अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे सहित पार्षद पद के प्रत्याशी और उनके गणना  सहायक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0