आईएएस सीपी सिंह का बड़ा एक्शन: अवैध पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, SDM को दिए तत्काल ध्वस्तीकरण के आदेश

वृंदावन में डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग ने सुनरख मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया जिससे संचालक को भारी नुकसान हुआ। संचालक का कहना है कि उनके पास 14 विभागों की स्वीकृति थी और डीएम ने ही NOC दी थी। उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

Tuesday, July 1, 2025 - 23:03
0
आईएएस सीपी सिंह का बड़ा एक्शन: अवैध पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, SDM को दिए तत्काल ध्वस्तीकरण के आदेश

वृंदावन (आरएनआई) डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सुनरख मार्ग स्थित पेट्रोल पंप का निर्माणाधीन कार्यालय और भवन को ध्वस्त कर दिया। इससे पेट्रोल पंप संचालक का एक करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया। पेट्रोल पंप संचालक इस कार्रवाई के संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाएंगे।

सुनरख मार्ग पर अधिवक्ता केपी सिंह द्वारा डीएम सहित 14 विभागों से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा है। कार्यालय और लाखों की लागत से आई मशीनें लगी ही थीं, तभी डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर एसडीएम अभिनव जे जैन ने राजस्व विभाग की टीम भेजकर पेट्रोल पंप के लिए बन रहे कार्यालय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

पेट्रोल पंप का निर्माण कर रहे अधिवक्ता केपी सिंह का कहना है कि जिस जमीन पर पेट्रोल पंप स्थापित हो रहा है। उसी जमीन पर पेट्रोल पंप के लिए डीएम ने एनओसी जारी की। अब डीएम के निर्देश पर ही राजस्व विभाग ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है, जबकि उनके पास 14 विभागों की स्वीकृति है।

उन्होंने कहा कि न कोई नोटिस और नहीं पूर्व सूचना जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई के बारे में दी गई। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें निर्माण के साथ ही मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में वह शासन से शिकायत करेंगे और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे। एसडीएम सदर अभिषेक जैन ने बताया डीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User