राजद एमएलसी का विवादित बयान - महादेव के बाद लालू यादव ही कलयुग में जिंदा भगवान!

Jul 2, 2025 - 08:20
Jul 2, 2025 - 08:30
 0  756

मुजफ्फरपुर : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में सभी दलों ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है. जमीनी स्तर पर जनता से रूबरू के साथ वाद - विवाद का दौर भी जारी है। इस बीच विवादित बयानबाजियां भी सामने आ रही है. ताजा मामला आरजेडी MLC उर्मिला ठाकुर के विवादित बयान का है. जहा उन्होंने पूर्व सीएम सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जिंदा भगवान बता दिया है और उनकी तुलना भगवान शंकर से कर दी है.

जानिए कब, कहा और क्या है पूरा मामला...

MLC उर्मिला ठाकुर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंची थीं. इसी दौरान उन्होंने ये विवादित बयान दे डाला. सभा को संबोधित करते आरजेडी MLC ने भगवान शिव की तरह लालू प्रसाद को भगवान बता दिया.

राजद एमएलसी से करने लगी तुलना...

MLC उर्मिला ठाकुर ने भगवान भोलेनाथ से लालू प्रसाद की तुलना करते हुए कहा, "एक भगवान शिव थे, दूसरा कलयुग में जिंदा भगवान लालू प्रसाद हैं।" इतना ही नहीं, उर्मिला ठाकुर ने भीष्म पितामह, भगवान कृष्ण, भगवान पुरुषोत्तम राम से भी लालू की तुलना की. उन्होंने कहा कि जिस तरह इन देवताओं का कोई स्थान नहीं ले सकता, उसी तरह लालू प्रसाद का कोई दूसरा स्थान नहीं ले सकता.

कहा - राजनीति में लालू यादव अलग..

उर्मिला ठाकुर ने लालू प्रसाद को राजनीति का भीष्म पितामह करार दिया। उन्होंने कहा, "बहुत सारे पुरुष पैदा हुए लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम का स्थान कोई नहीं ले पाया। बहुत सारे MLA, एमपी, मंत्री, राज्यपाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सब कोई पैदा हुए लेकिन बाबू लालू प्रसाद का स्थान न कोई ले पाया है और न ले पाएगा।"

बिहार में कब होंगे चुनाव?..

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां शुरू हो गई है. हालाकि अभी तारीखों की घोषणा नहीं की गई है लेकिन ये कहा जा रहा है कि ये चुनाव अक्टूबर या नवंबर में हो सकते है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0