अश्लील वीडियो मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना की बढ़ी मुश्किलें

पिछले महीने जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल ने देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था। 

Jun 19, 2024 - 13:39
 0  1.4k
अश्लील वीडियो मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना की बढ़ी मुश्किलें

बेंगलुरु (आरएनआई) कई महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो के आरोपों में घिरे प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उन्हें 24 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले वह पुलिस की हिरासत में थे। 

जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल  ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बेंगलुरु लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया था। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर बेंगलुरु में सीआईडी के कार्यालय पहुंची थी। यहां से रेवन्ना को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। वहीं, विशेष जांच दल बेंगलुरु हवाई अड्डे से दो सूटकेस ले गई थी।

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्ज्वल ने पहले ही एक वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को भारत वापसी की घोषणा की थी। इसके बाद से ही बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एसआईटी रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए पहले से तैयार थी। पिछले दिनों इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

प्रज्ज्वल की संभावित देश वापसी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि विशेष जांच दल की टीम शुक्रवार को जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लेगी। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है।

इससे पहले बीते सप्ताह कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल  के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया था और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ‘हासन चलो’ मार्च में शिरकत की व आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी। इस मार्च का आयोजन ‘नवेड्डु निलादिद्दरे’ नामक मानवाधिकार समूह द्वारा किया था। इसमें राज्य भर से महिलाओं, श्रमिकों, किसानों और दलितों ने हिस्सा लिया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.