अवैध पशु परिहवन की सूचना पर पुलिस की कार्यवाही: अवैध पशु परिवहन कर रहे ट्रक को पीछा कर पकडा, एक आरोपी गिरफ्तार कर 41 नग बछडे कराये आजाद

Friday, March 31, 2023 - 20:06
Updated: 4 years ago
0
अवैध पशु परिहवन की सूचना पर पुलिस की कार्यवाही: अवैध पशु परिवहन कर रहे ट्रक को पीछा कर पकडा, एक आरोपी गिरफ्तार कर 41 नग बछडे कराये आजाद

गुना। आज जिले के चाचौडा थाना पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन कर रहे एक ट्रक को जप्‍त कर उसमें भरे हुए 41 नग बछडे आजाद कराये गये हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज के प्रात: जिले के चाचौडा  थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि अशोक लीलैंड कंपनी का एक ट्रक क्रमांक CG04 NW 0243 अभी-अभी बीनागंज बाइपास से व्यावरा की ओर निकला है, जिसमें अवैध रूप से गाय के बछडे भरकर गौकशी के लिए ले जाया जा रहा है । 

उक्त सूचना के मिलते ही थाने से पुलिस की एक टीम ने कार्यवाही ट्रक का पीछा कर पाखरियापुरा टोल नाके के पास ट्रक को रोका तो ट्रक ड्राइवर रोककर भागे।  कंडक्टर साइड बैठा व्यक्ति जो भाग नही पाया था, को पुलिस ने पकड लिया जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शहजाद पुत्र आजाद खां उम्र 28 साल निवासी ग्राम अकोदिया जिला शाजापुर का होना बताया । पुलिस द्वारा ट्रक को चैक करने पर उसमें बडे ही क्रूरता पूर्वक एवं ठूंस-ठूंसकर 41 नग गाय के बछडे भरे हुये पाये गये, जिन्‍हें पुलिस द्वारा आजाद कराकर सकुशल अमाला गौशाला भिजवाया गया एवं अवैध पशु परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड ट्रक कीमती करीबन 20 लाख रुपये को विधिवत् जप्त किया गया । 

चाचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी  निरीक्षक बलवीर सिंह गौर, उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा, सउनि देवनारायण शर्मा, सउनि अशोक दुबे, प्रधान आरक्षक कमल सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी एवं आरक्षक राजकुमार रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User