अयोध्या प्रांतीय सम्मेलन में घोषणा — पत्रकारों के लिए जल्द जारी होंगे आयुष्मान कार्ड
अयोध्या/मथुरा (आरएनआई) अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकशेखर शरण सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रदेश के पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और सरकार पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य मंत्री ने कहा कि यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं।
इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के संत महंत राजू दास, नगर निगम अयोध्या के महापौर गिरीश पांडे, भाजपा नेता राजेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह, अजय सिंह, हरीश मिश्रा, विजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
दो दिवसीय सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया कर्मियों के पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा, और पत्रकारों के लिए पेंशन योजना जैसी विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के अंतिम सत्र में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और पत्रकारों के हित में ठोस नीतिगत सुझाव सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन यूनियन के महामंत्री आर. के. मिश्रा ने किया। अंत में राज्य मंत्री मयंकशेखर शरण सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



