अयोध्या जाने के लिए 22 जनवरी से शुरु होंगे पंजीयन, 25 से विशेष ट्रेन, भाजपा बजरंगगढ़ मंडल की बैठक में वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ने दी जानकारी

Monday, January 15, 2024 - 19:42
0
अयोध्या जाने के लिए 22 जनवरी से शुरु होंगे पंजीयन, 25 से विशेष ट्रेन, भाजपा बजरंगगढ़ मंडल की बैठक में वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ने दी जानकारी

गुना (आरएनआई) अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव स्थानीय स्तर पर भी मनाया जाना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रहें और आयोजन की जानकारी घर-घर पहुंचाएंगे। ताकि आमजन भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा में सहभागी बन सकें। इसके अलावा 22 जनवरी से अयोध्या जाने के लिए मतदान केंद्र स्तर पर होने वाले पंजीयन भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं।

यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता, बजरंगगढ़ मंडल प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह सामरसिंगा ने सोमवार को मंडल बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर पंजीयन अभियान चलाएगी। इसके तहत बजरंगगढ़ मंडल के सभी 72 मतदान केंद्रों पर 10-10 लोगों के पंजीयन किए जाएंगे। इन सभी को 25 जनवरी से शुरु होने वाली विशेष ट्रेन के जरिए अयोध्या जाने का अवसर प्राप्त होगा।

 इस तरह बजरंगगढ़ मंडल से 720 कार्यकर्ताओं को यह विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। जबकि जिलेभर से 10 हजार लोगों को यह सौभाग्य प्राप्त होगा। 

हालांकि अयोध्या रवानगी के लिए तिथि ट्रेन के समयानुसार और नेतृत्व के निर्देशानुसार घोषित की जाएगी। 

बैठक से पहले बजरंगगढ़ के ग्राम खजूरी में स्थित भगवान श्रीराम एवं हनुमान मंदिर की साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों से आव्हान किया गया कि वह 22 जनवरी को मंदिर में साज-सज्जा करें और अपने घरों में भी दीपक जलाएं। 

बैठक में मुख्य रूप से बजरंगगढ़ मंडल अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी, परमाल सिंह रघुवंशी, अनिल शर्मा, रविंद्र रघुवंशी, मुकेश शर्मा, रोहित साहू, रविंद्र यादव, भूपेंद्र ग्वाल, धर्मेन्द्र जाट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User