शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में रामोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Monday, January 15, 2024 - 19:40
Updated: 3 years ago
0
शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में रामोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई

शाहजहांपुर (आरएनआई) शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में रामोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई | जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को शराब की दुकाने बंद रखवाने हेतु निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि राम उत्सव को भव्यता के साथ मनाए जाने हेतु जन सहभागिता सुनिश्चित किया जाना जरूरी है | उन्होंने अमृत सरोवर तथा अन्य घाटों पर दीपोत्सव मनाया जाने हेतु भी निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि गौशालाओं में भी दीप प्रज्वलन किया जाए तथा साथ ही साथ अग्निशमन हेतु भी प्रबंध रखा जाए। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया। ग्रामीण स्तर पर सफाई हेतु जिला पंचायती राज अधिकारी  को निर्देशित किया गया।  सीडीओ ने बीएसए तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूली स्वच्छता हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 22 जनवरी से 26 जनवरी तक सजावट तथा लाइटिंग हेतु भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

 जिलाधिकारी महोदय ने शहीद स्मारक गांधी भवन तथा ऑडिटोरियम इत्यादि को सजाने के निर्देश दिए हैं| उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को भी भव्यता के साथ मनाया जाना है। डीएम ने कहा कि राम उत्सव की झलक ग्रामीण स्तर तक साफ दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से 26 जनवरी तक पड़ने वाले सभी कार्यक्रमों को संबंधित जिम्मेदार अधिकारी पूरी तत्परता से मनाना सुनिश्चित करें। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User