‘अमेरिका के दोहरे मापदंड’ — 100% टैरिफ लगाए जाने पर भड़का चीन

Oct 12, 2025 - 10:26
 0  189
‘अमेरिका के दोहरे मापदंड’ — 100% टैरिफ लगाए जाने पर भड़का चीन

बीजिंग (आरएनआई)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आने वाले सभी सामानों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने इस कदम को अमेरिका का दोहरा रवैया बताते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को गहरा नुकसान होगा।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा, “अमेरिका का हालिया बयान उसके दोहरे मापदंड को उजागर करता है। भारी टैरिफ लगाने की धमकी देना चीन से बातचीत का सही तरीका नहीं है। यह कार्रवाई चीन के हितों को गंभीर रूप से प्रभावित करेगी और आपसी व्यापारिक संबंधों को कमजोर करेगी।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि यह नया अतिरिक्त टैरिफ 1 नवंबर से लागू होगा। अमेरिका पहले से ही चीन के सामान पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगा चुका है। ऐसे में कुल शुल्क बढ़कर 130 प्रतिशत हो जाएगा।

इतना ही नहीं, ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में निर्मित सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर के निर्यात पर भी नियंत्रण लगाने की बात कही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से दोनों देशों के बीच जारी व्यापार युद्ध और तेज हो सकता है।

अमेरिका का यह फैसला चीन की उस घोषणा के तुरंत बाद आया है, जिसमें चीन ने 1 नवंबर से रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। ये खनिज तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार, इसी निर्णय को लेकर ट्रंप प्रशासन भड़क गया।

चीन की घोषणा के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “चीन ने व्यापार के मामले में अत्यंत आक्रामक रुख अपनाते हुए दुनिया को एक आक्रामक संदेश भेजा है। इसका असर बिना किसी अपवाद के सभी देशों पर पड़ेगा। संभवतः उन्होंने यह योजना वर्षों पहले ही बना ली होगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में ऐसा कभी नहीं सुना गया — यह अन्य देशों का नैतिक अपमान है।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.