अनजान नंबर से आया वीडियो कॉल, उठाते ही फंस गए बीजेपी विधायक!

वीडियो कालिंग करके महिला का अश्लील वीडियो दिखाकर ठगों ने बलदेव के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश का महिला को देखते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ठगों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसपी बनकर विधायक को धमका दिया और उनसे रुपये मांग लिए। विधायक ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करके छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।

Saturday, January 11, 2025 - 21:00
0
अनजान नंबर से आया वीडियो कॉल, उठाते ही फंस गए बीजेपी विधायक!

मथुरा (आरएनआई) वीडियो कालिंग करके महिला का अश्लील वीडियो दिखाकर ठगों ने बलदेव के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश का महिला को देखते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ठगों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसपी बनकर विधायक को धमका दिया और उनसे रुपये मांग लिए। विधायक ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करके छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।

बलदेव के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने बताया, वह छह बार से विधानसभा सदस्य हैं। उनका मोबाइल नंबर विधानसभा में भी अंकित हैं। सात जनवरी को वह लोक लेखा समिति की बैठक में भाग लेने के लिए वह लखनऊ में सरकारी आवास पर थे।

रात साढ़े नौ बजे एक अंजान नंबर से वाट्सएप काल आई। विधायक ने फोन को रिसीव कर लिया। वीडियो कालिंग में सामने से एक महिला के अश्लील चित्र दिखाई दिए। उन्होंने फोन को काट दिया। आठ जनवरी को उनके पास फिर अंजान नंबर से फोन आया।

उन्होंने रिसीव किया तो सामने से कोई दिल्ली क्राइम ब्रांच का खुद को एसपी बताते हुए कहा कि उनका महिला मित्र के साथ वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। नौ जनवरी को फिर उनके पास अंजान नंबर से फोन आया है।

विधायक ने बताया, वह राजनैतिक व्यक्ति हैं। किसी के द्वारा साजिश कर छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया, मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User