हाजी इकबाल की संपत्ति खरीदने के मामले में इंस्पेक्टर बर्खास्त

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति की खरीदने के मामले में मिर्जापुर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर नरेश कुमार को डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि इस प्रकार के अन्य मामलों में शामिल कई पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है।

Sunday, January 12, 2025 - 05:10
0
हाजी इकबाल की संपत्ति खरीदने के मामले में इंस्पेक्टर बर्खास्त

सहारनपुर (आरएनआई) पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति की खरीदने के मामले में मिर्जापुर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर नरेश कुमार को डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि इस प्रकार के अन्य मामलों में शामिल कई पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई तय है।  

बिजनौर के रहने वाले इंस्पेक्टर नरेश कुमार साल 2022 से 2023 के बीच मिर्जापुर थाने के प्रभारी रहे थे। मुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी कि इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों में से 49.6 बीघा जमीन अपनी पत्नी राजरानी के नाम पर करा ली। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 91.40 लाख रुपये है।

आईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई। सितंबर 2023 में इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था, साथ ही विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर ने पद का दुरुपयोग किया है।

जांच के बाद 17 अक्तूबर 2024 को इंस्पेक्टर के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था। अब इंस्पेक्टर को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें, कि हाजी इकबाल के खिलाफ कई मामले दर्ज है। 

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User