अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला
गुना। चाचौड़ा ब्लाक में कुंभराज के ग्राम पगडीघटा में वन अतिक्रमण हटाने वन कर्मियों पर बंजारा समाज ने एक राय होकर सामुहिक हमला कर दिया। जिसमें डिप्टी वन रेंजर को गम्भीर चोटे आई है। इस हमले में वन कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। घायल डिप्टी रेंजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वनपरिक्षेत्र अधिकारी सोरभ दिवेदी के बताए अनुसार उन्हें आज सुबह कुंभराज के ग्राम पगडीघटा कि वन बीट में अवैध कब्जा करने की जानकारी मिली थी।
इस सूचना पर वन कर्मियों की टीम वहां अतिक्रमण हटाने पहुंची तो मोके पर बंजारा समाज के 20 से 25 लोग एकत्र होकर विरोध करते हुए वन कर्मियों की टीम पर हमला कर दिया।
बंजारा समाज के अतिक्रमण कारियो में शामिल महिलाओ ने वन कर्मियों पर गोपन से हमला कर दिया, इस हमले में डिप्टी रेंजर मुरारी लाल शर्मा गम्भीर घायल ही गए।
इस हमले में वन कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमले में गम्भीर घायल डिप्टी रेंजर को तत्काल गुना की जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। श्री दिवेदी ने बताया कि इस हमले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी थी। चूंकि यह कार्यवाई वन विभाग की थी इसलिए पुलिस को साथ नही ले गए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)