अतिक्रमण पर एक्शन, सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को हटाएगा प्रशासन, बनेगी पार्किंग

May 24, 2024 - 21:14
May 24, 2024 - 21:14
 0  1.6k
अतिक्रमण पर एक्शन, सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को हटाएगा प्रशासन, बनेगी पार्किंग

दमोह (आरएनआई) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी मुहिम के बीच अब शहर में सड़क किनारे सब्जी बेंच कर जीवन यापन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है।

क्या है पूरा मामला
पूरे शहर के बाजारों में सड़क किनारे बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोग सब्जियां बेंच कर जीवन यापन करते है लेकिन इन दुकानों से आवागमन प्रभावित होता है लिहाजा इलाके में ये बड़ी समस्या बनी हुई है इसके साथ ही बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए शहर में पार्किंग स्थलों की भी बड़ी समस्या है और अब शहर में पार्किंग जोन को लेकर भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।


जिला प्रशासन नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस एक साथ सड़कों पर घूमकर अब नए सिरे से इन व्यस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0