अग्रवाल समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Friday, August 15, 2025 - 18:25
Updated: 1 year ago
0
अग्रवाल समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

गुना (आरएनआई) अग्रवाल समाज गुना द्वारा आज  स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवेक गर्ग मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया ( ७९ वे स्वतंत्रता दिवस) पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अग्रवाल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप मित्तल , सचिब इंजी. अनिल अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नवयुवक दल के पदाधिकारी अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष नीलम बिंदल एवं समाज के सभी गणमान्य अग्रबंधुओ द्वारा देश की आन बान शान के प्रतीक तिरंगे को फहराकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रगान संपन्न हुआ और समूचा परिसर “भारत माता की जय” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा ।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंघल , जगमोहन बंसल , मनोज बिंदल, जुगलकिशोर अग्रवाल , सौरभ जैन , अनिल गर्ग, विवेक गर्ग, नीरज अग्रेस, महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम बिंदल समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप मित्तल , अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोग थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User