अगर बीजेपी सत्ता में आई तो जबरन धर्म परिवर्तन पर लगेगी रोक : राजनाथ सिंह

सरगुजा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला।

Saturday, November 11, 2023 - 15:50
0
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो जबरन धर्म परिवर्तन पर लगेगी रोक : राजनाथ सिंह

छत्तीसगढ़, (आरएनआई) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, जहां राजनाथ सिंह ने दूसरे चरण के लिए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा की और पार्टी के लिए वोट मांगे। दरअसल 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का लिए वोट डाले जाएंगे। 

सरगुजा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या हुआ वो आप जानते हैं, ऐसी भूखी और भ्रष्ट सरकार आपने कभी नहीं देखी होगी, अब महादेव जी आ गए हैं और लगता है कि महादेव जी ने तय कर लिया है कि इस भ्रष्ट सरकार को यहां से जाना चाहिए और भाजपा सरकार यहां आनी चाहिए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User