अखिलेश यादव का दावा: रसोई गैस की कमी पर भाजपा अफवाह फैला रही है, जनता सहयोग करेगी अगर सरकार सच बताए
लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाहजीवी पार्टी है और रसोई गैस का संकट सरकार ने ही पैदा किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा समेत कई जिलों में गैस की कमी दिखाई दे रही है। ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग भी नहीं हो पा रही है और बुकिंग के दौरान एरर आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि साफ्टवेयर के साथ खिलवाड़ हो रहा है या नहीं। सोशल मीडिया पर गैस के लिए लंबी लाइनों और परेशान लोगों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा, “जो लोग गांव में रहते हैं, वो चूल्हे पर खाना बना सकते हैं, लेकिन जो लोग अपार्टमेंट में रहते हैं, उनके लिए क्या विकल्प बचता है। अगर सरकार गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी।” उन्होंने इसे भाजपा की अपनी नीतियों की विफलता और अफवाह फैलाने की रणनीति बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)