अंबेडकर जयंती मंच से विधायक का तंज—“सांसद बनने से पहले गुना में काम दिखाइए”

Wednesday, April 15, 2026 - 11:38
Updated: 4 months ago
0
अंबेडकर जयंती मंच से विधायक का तंज—“सांसद बनने से पहले गुना में काम दिखाइए”

गुना (आरएनआई) शहर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजनीति और प्रशासन को लेकर तीखी टिप्पणियां सामने आईं। शुभ विदाई गार्डन में हुए इस आयोजन में विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंच से कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी प्रशंसा सांसद बनने के रूप में हो रही है, लेकिन उससे पहले जिले में ठोस काम नजर आना चाहिए। विधायक के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि कलेक्टर की कार्यशैली की तारीफ हो रही है और उन्हें लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन असली कसौटी स्थानीय स्तर पर काम करना है। उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि विभिन्न स्तरों से फोन और दबाव आते रहते हैं, ऐसे में अधिकारी को अपनी क्षमता के आधार पर निर्णय लेते हुए काम करना चाहिए।

विधायक शाक्य ने गुनिया नदी के सफाई अभियान का जिक्र करते हुए इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि नदी को उसके स्रोत से अंतिम छोर तक बिना किसी रुकावट के साफ कराया जाना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ शहर को मिल सके। उन्होंने प्रशासन से इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने का आग्रह भी किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कथित राजनितिक रूप से सक्रिय (आर्मी) संगठनों को लेकर भी बयान दिया, जिसमें उन्होंने युवाओं से देश सेवा की दिशा में आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को साहसी मानता है तो उसे देश की सुरक्षा से जुड़े कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए, न कि अलग-अलग संगठन बनाकर विवाद की स्थिति पैदा करनी चाहिए।

अंबेडकर जयंती के इस कार्यक्रम में जिले के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव,पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता और विकास पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User