होली खेलने गर्भगृह से बाहर आए बांकेबिहारी

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठा बांके बिहारी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर अपने को कृतार्थ किया। बुधवार को रंगभरनी एकादशी पर श्री बांके बिहारी गर्भगृह से बाहर जगमोहन में आए। वह चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए। 

Wednesday, March 20, 2024 - 12:05
0
होली खेलने गर्भगृह से बाहर आए बांकेबिहारी

मथुरा (आरएनआई) गोस्वामियों ने ठाकुरजी को केसर, इत्र, चोबा, गुलाल और टेसू के रंग सेवित किए। इसके बाद टेसू के फूलों से बना रंग सेवायतों ने पिचकारी और टोकनाओें से श्रद्धालुओं पर बरसाया। गेंदा, गुलाब के फूल बरसाए गए।

मंदिर के प्रवेश मार्गों पर पुलिस रोक-रोक करके श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर भेज रही है। ताकि मंदिर और गलियों में श्रद्धालुओं की स्थिति सामान्य बनी रहे। श्रद्धालु सहज ही बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। 

इसी प्रकार राधवल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर और ठा. राधारमण मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। इन मंदिरों में भी सेवायत गोस्वामी श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसा रहे हैं।

मथुरा मुंसिफ कोर्ट न्यायालय द्वारा दर्शनार्थियों पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल, रंग, फायर बिग्रेड सिलेंडर ले जाने पर रोक लगा दी है।

आराध्य संग होली खेलने के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे हैं। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए श्रद्धालुओं को रोक- रोक करके मंदिर की ओर भेजा जा रहा है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User