हॉर्नबिल महोत्सव में पहुंचे वायुसेना प्रमुख; कैप्टन केंगुरुसे पवेलियन में शहीदों को नमन

Dec 10, 2025 - 11:31
 0  189
हॉर्नबिल महोत्सव में पहुंचे वायुसेना प्रमुख; कैप्टन केंगुरुसे पवेलियन में शहीदों को नमन

कोहिमा (आरएनआई)। नगालैंड के किसामा हेरिटेज विलेज में चल रहे प्रतिष्ठित हॉर्नबिल महोत्सव में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कैप्टन केंगुरुसे पवेलियन का दौरा कर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी।

एयर चीफ ने महावीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित कैप्टन एन. केंगुरुसे की शौर्य गाथा पर आधारित एआई फिल्म भी देखी, जिसने उनके अदम्य साहस और बलिदान को फिर से उजागर किया।

उन्होंने सैन्य विरासत से जुड़े प्रर्दशनियों का अवलोकन किया और सेना तथा वायुसेना अधिकारियों से बातचीत करते हुए नागालैंड की गौरवशाली परंपरा व वीरता को सराहा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयर चीफ ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में नागा सैनिकों की भूमिका अटल साहस और बलिदान की मिसाल है, और देश उनकी वीरता पर गर्व करता है।

यह दौरा शहीदों के सम्मान, अंतर-सेवा सहयोग और सैन्य विरासत के संरक्षण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.