हिरन नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो बच्चों की हुई मौत

Nov 12, 2024 - 23:21
Nov 12, 2024 - 23:21
 0  324
हिरन नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो बच्चों की हुई मौत

जबलपुर (आरएनआई) जबलपुर की हिरन नदी में हृदय विदर्क हादसा सामने आया हैं यहां पर नहाने के लिए गए चार मासूम बच्चे डूब गए हालांकि दो बच्चों को एक स्थानीय नागरिक के द्वारा बचा लिया गया लेकिन दो बच्चों की हिरन नदी में डूबने से मौत हो गई।

स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों बालकों के शवों को निकाल लिया गया है बालकों को पाटन अस्पताल लाया गया जहां पर उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गुरु मोहल्ला पाटन के रहने वाले कार्तिक पटेल और उदय रैकवार अपने अन्य साथियों के साथ हिरन नदी में नहाने के लिए गए थे। कार्तिक और उदय हिरन नदी में नहाने के लिए उतरे तो दोनों गहरे पानी में डूबने लगे।

दो बच्चों को बचाया
जब दो साथी भी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे लेकिन वह भी उनके साथ नदी में डूबने लगे वही मौके पर मौजूद राजाराम नाम के व्यक्ति ने साहस का परिचय देते हुए बच्चों को बचाने की कोशिश की और दो बच्चों को वहां बचा लिया लेकिन जब तक वह वापस जाता दोनों बच्चे नदी में डूब चुके थे।


Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0