हिंदू युवक ने की गौकशी, घर पर चला बुलडोजर, हिंदू संगठनों के हो हल्ला पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
बीटेक का डिग्रीधारी है आरोपी युवक, नौकरी छोड़कर आया था घर।
फतेहपुर (आरएनआई) योगी सरकार की पुलिस ने गोकशी करने वाले एक हिन्दू युवक के मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई हिंदू संगठनों के हो हल्ला मचाने पर त्वरित रूप से अंजाम दी गई। आरोपी बीटेक का डिग्रीधारी है जो अच्छी खासी नौकरी छोड़कर चला आया है। डीएसपी का कहना है कि आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। असलियत जानने के लिए हरेक बिंदु पर काम चल रहा है।
यह मामला सदर के राधानगर थाना क्षेत्र के अशोकनगर का है। सुबह, यहां गोकशी किए जाने की बात जैसे ही पता चली यह जानकारी बीजेपी व हिन्दू संगठनों के बीच जंगल में आग की तरह फैल गई। कई संगठन के लोग विरोध दर्ज कराने को लामबंद हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिए जाने की बात कही। मामले का रुख भांपते हुए पुलिस ने बताए स्थान पर दबिश दी तो हकीकत सामने आई। जहां से मोहन के बेटे रोहन को मौके से पकड़ लिया गया। गोकशी का सच उजागर होने पर आरोपी के घर पर बुलडोजर गरजने लगा। डीएसपी ने बताया कि आरोपी और उसका परिवार पढ़ा-लिखा है, भाई सेना में हैं। रोहन, खुद अच्छी जॉब करता रहा जो छोड़कर चला आया है। उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। फिर भी तहकीकात में पूरी चौकसी बरती जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



