हादसे में बाद जागा प्रशासन, होटल और हॉस्पिटलों की फायर सेफ्टी की हुई जांच

Sunday, April 28, 2024 - 00:35
Updated: 3 years ago
0
हादसे में बाद जागा प्रशासन, होटल और हॉस्पिटलों की फायर सेफ्टी की हुई जांच

जबलपुर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 25 अप्रैल को बड़ा हादसा हुआ था। वहीं इस हादसे के बाद अब प्रशासन कबाड़खाने के साथ-साथ होटल, अस्पताल और पेट्रोल पंप की फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। जबलपुर नगर निगम की टीम के द्वारा शनिवार को 57 संस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने रसल चौक स्थित आयुष्मान चिल्ड्रन हॉस्पिटल, शिखर पैलेस होटल, अरिहंत होटल संस्थाओं की जांच की।

अरिहंत पैलेस होटल और शिखर पैलेस में आउटडेटेड सीजफायर टीम को मिले। टीम ने होटल संचालकों को हिदायत देने के साथ ही अपडेटेड सीजफायर होटल में लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा फायर सेफ्टी के नए संसाधन होटल में इंस्टॉल कराए, जिससे कि आग लगते समय पूरी सुरक्षा होटल में मौजूद रहे। साथ ही किसी भी प्रकार की जनहानि हादसे के दौरान ना हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User