म्याना में श्री सिंधिया को मिला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना-शिवपुरी लोकसभा में सिंधिया के समर्थन में किया आमसभा को संबोधित

Saturday, April 27, 2024 - 21:05
Updated: 3 years ago
0
म्याना में श्री सिंधिया को मिला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना-शिवपुरी लोकसभा में सिंधिया के समर्थन में किया आमसभा को संबोधित

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज गुना लोकसभा  से भाजपा प्रत्यासी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा को म्याना में संबोधित कर सिंधिया को इतिहासिक मतों जिताने जनता से अपील की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को गुना लोकसभा क्षेत्र के बदरवास में विशाल आमसभा के संबोधन पश्चात वह सांयकाल 4 बजे हेलीकॉप्टर से गुना जिले की बमोरी विधानसभा के म्याना मंडल में पहुंचे जहां उन्होंने विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा की सिंधिया परिवार का भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जब इल्तुत्मिस ने उज्जैन महाकाल का मंदिर तोड़ा तो मंदिर पुनर्निर्माण के साथ-साथ बाबा महाकाल को वहां पुनर्स्थापित करने का श्रेय भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्वज महाराज राणो जी महाराज को जाता है। 
डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह चुनाव हमारे रिवाज का चुनाव है, विकास का चुनाव है, धर्म के मार्ग का चुनाव है। उन्होंने कहा कि हम भगवान् कृष्ण के वंशज हैं।  जैसे भगवान् कृष्ण ने हर कठिनाई का सामना करते हुए भी कभी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा हम यदुवंशियों को भी कभी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना है।  कांग्रेस शिशुपाल की तरह है जो या तो बस गालियां देना जानती है या फिर सनातन का विरोध।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांधी परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कांग्रेस की नेता मंगलसूत्र की बात करती हे। जिनका स्वयं के मंगलसूत्र का पता नही, वह क्रिस्चियन होकर और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी हो गई गांधी परिवार ने बोट के लिए अपना धर्म ही बदल लिया। कब तक गांधी के नाम पर अपनी रोटियां सेंकोगे। अब जनता समझदार हो गई चारों ओर कमल ही कमल खिला रही हे।

 अयोध्या में भगवान् राम के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराना उनके इसी तुष्टिकरण और हिंदी विरोधी मानसिकता का प्रमाण है।  उन्होंने यदुवंशी समाज का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे उँगलियों पर भी भगवान् कृष्ण की तरह एक सुदर्शन चक्र है और 7 मई को भाजपा के लिए कमल का बटन दबाकर हमें इस कांग्रेस रूपी शिशुपाल को ख़त्म करना है, ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट करके मोदी जी को मजबूती देनी है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के बाद मथुरा में भगवान् कृष्ण के मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है।

 जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य सहित वरिष्ठ भाजपा जनों ने संबोधित कर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा प्रत्यासी श्री सिंधिया को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User