हादसे के बाद डीएनए मैच से अब तक 220 शवों की हुई पहचान, 202 पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के एक हफ्ते बाद भी शवों की पहचान और उन्हें परिजनों को सौपनें की प्रक्रिया जारी है। अब तक 220 शवों की पहचान हो चूंकी है और 202 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Jun 20, 2025 - 15:40
 0  135
हादसे के बाद डीएनए मैच से अब तक 220 शवों की हुई पहचान, 202 पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे गए

नई दिल्ली (आरएनआई) एयर इंडिया प्लेन क्रैश के एक सप्ताह बाद भी डीएनए मिलान से शवों की पहचान की जा रही है। शुक्रवार को गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने बताया कि अब तक 220 शवों की पहचान हो गई है और उनमें से 202 के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अहमदाबाद में हुई इस दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि इन 202 पीड़ितों में 160 भारतीय शामिल हैं, जिनमें से 151 यात्री थे, सात पुर्तगाली नागरिक, 34 ब्रिटिश नागरिक और एक कनाडाई नागरिक थे। 15 शवों को हवाई मार्ग से उनके घरों पर भेजे गए, जबकि 187 शव सड़क मार्ग से ले जाए गए। बचे हुए शवों की पहचान की जारी है।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइन विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स से टकरा गया था। इस त्रासदी में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 29 लोगों की जान चली गई थी। शवों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण का इस्तेमाल किया जा रहा हैं क्योंकि कई शव पूरी तरह से जल चुके हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.