गोवा कैबिनेट से मंत्री गौड़े को हटाए जाने पर भाजपा का जवाब, कहा- पार्टी में अनुशासनहीना बर्दाश्त नहीं
गाेवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े ने सीएम प्रमोद सावंत के प्रभार वाले आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद गौड़े को कैबिनेट से हटा दिया गया था। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पणजी (आरएनआई) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर हटाए गए कैबिनेट मंत्री गोविंद गौड़े को लेकर भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के प्रभार वाले आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद गौड़े को कैबिनेट से हटा दिया गया था। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक ने कहा कि कोई भी एक बार मंत्री बन जाने के बाद अहम ब्रह्मास्मि (मैं परम हूं) नहीं कह सकता। किसी को यह समझना होगा कि वह पहले पार्टी विधायक है और फिर मंत्री है। पार्टी के भीतर अनुशासन पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
भाजपा नेता ने कहा कि आपने गौर किया हो तो अब हमारी सभी बैठकें समय पर शुरू होती हैं। किसी को इंतजार नहीं कराया जाता। सभी वक्ताओं को समय पर पहुंचना होता है। नाईक ने कहा कि पार्टी या सरकार के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने वालों पर भी इसी तरह का अनुशासन लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कहते कि हम गलतियां नहीं करते। लेकिन अगर कोई किसी बात से परेशान है, तो ऐसे मंच हैं जहां वे अपनी चिंताएं व्यक्त कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्रियों को अपनी परेशानी मीडिया के माध्यम से बताने के बजाय मुख्यमंत्री के समक्ष रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक विचारधाराओं के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा की विचारधारा के अनुकूल होना होगा। वे अपनी पुरानी विचारधाराओं का बोझ अपने साथ नहीं ले जा सकते। भविष्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल अवश्य होगा, लेकिन सभी निर्णय मुख्यमंत्री ही लेंगे। मैं हर तीन महीने में मंत्रियों के प्रदर्शन की व्यक्तिगत समीक्षा करता हूं और रिपोर्ट दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को भी भेजी जाती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



