पति की हैवानियत: एलपीजी सिलिंडर से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Monday, March 30, 2026 - 11:22
0
पति की हैवानियत: एलपीजी सिलिंडर से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली (आरएनआई) दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की एलपीजी के छोटे सिलिंडर से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हमले में महिला का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 32 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है, जो अपने पति सुरेश (35) और दो छोटी बच्चियों के साथ डीडीए फ्लैट में रहती थी। आरोपी सुरेश प्राइवेट नौकरी करता है और दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

बताया जा रहा है कि पत्नी का पति के परिवार के साथ तालमेल ठीक नहीं था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। घटना की रात भी विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश ने गुस्से में आकर घर में रखे छोटे एलपीजी सिलिंडर को उठाकर पूनम के सिर पर कई बार वार कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल पूनम को तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद फरार हुए आरोपी सुरेश को पुलिस ने कुछ ही समय में इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी की मेडिकल जांच करवा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय वह नशे में था या नहीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User