हरियाणा बॉर्डर पर एनकाउंटर में काला राणा गैंग का शूटर ढेर, शांतनु हत्याकांड के बाद से था वांछित
हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर गैंगेस्टर रोमिल वोहरा एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ के दो जवानों के घायल हो गए हैं। रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर बताया जा रहा है।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ से मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भिड़ंत हुई है। स्पेशल सेल और बदमाश रोमिल वोहरा के बीच गोलियां चलीं। यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर का रोमिल पर आरोप था। स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में रोमिल वोहरा ढेर हुआ है। हरियाणा पुलिस ने रोमिल पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।
अधिकारियों ने बताया कि मध्य रात्रि में काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को हरियाणा पुलिस से एक वांछित अपराधी रोमिल वोहरा के बारे में सूचना मिली थी। जो यमुना नगर का रहने वाला था। डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के क्षेत्र में एक संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।
आगे कहा कि 24 जून 2025 की सुबह, मुखबिर ने रोमिल की पहचान की और पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। रोमिल ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस टीम के दो सदस्य एसआई प्रवीण और एसआई रोहन और वांछित अपराधी रोमिल घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर है। हाल ही में कुरुक्षेत्र जिले के शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर जिले के तिहरे हत्याकांड में शामिल होने के बाद वह कुख्यात हो गया था। रोमिल दिल्ली में आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी वांछित है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



