हरिओम के परिजनों से मिलने फतेहपुर पहुंचे राहुल गांधी, बोले– सरकार ने परिवार को बंधक बना रखा है

Friday, October 17, 2025 - 11:06
0
हरिओम के परिजनों से मिलने फतेहपुर पहुंचे राहुल गांधी, बोले– सरकार ने परिवार को बंधक बना रखा है

कानपुर/फतेहपुर (आरएनआई)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे और वहां दिवंगत पार्टी नेताओं नरेश त्रिपाठी व अब्दुल मन्नान के बेटों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके बाद वह फतेहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ऊंचाहार हत्याकांड में मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से भेंट की।

परिवार का विरोध, फिर अनुमति मिली मुलाकात की
शुरुआत में हरिओम के परिवार ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया था। मृतक के भाई शिवम ने कहा कि वे सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, हत्यारों को जेल भेजा गया है और बहन को नौकरी मिली है। परिवार ने राजनीति से दूरी रखने की बात कही थी। इस बीच पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोका, लेकिन बाद में प्रशासन ने मुलाकात की अनुमति दे दी।

राहुल का हमला: परिवार को बंधक बनाया गया
परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरिओम अपराधी नहीं था और सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए परिवार को बंधक बना रखा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार पर दबाव डाला जा रहा है।

कांग्रेस का आरोप: प्रशासन दबाव बना रहा है
कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि परिवार द्वारा इनकार उनके मन की बात नहीं, बल्कि जिला प्रशासन के दबाव का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सरकार और भाजपा इस मामले को राजनीतिक रूप से नियंत्रित करना चाहती है।

नौकरी देकर शांत करने की कोशिश?
घटना के बाद जिला प्रशासन ने मृतक हरिओम वाल्मीकि की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने इसे संवेदनशील प्रकरण में त्वरित कार्रवाई बताया।

आगे का कार्यक्रम
राहुल गांधी सुबह 10:45 बजे तक कानपुर से गुवाहाटी (असम) के लिए रवाना होंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आराधना शुक्ला, अविनाश पांडेय और सांसद किशोरी लाल शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User