हरदोई पुलिस लाइन से निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
हरदोई( आरएनआई )पुलिस लाइन से आयोजित स्वास्थ्य विभाग की विशाल मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झण्डी दिखाई और स्वयं मतदाता जागरूकता रैली के साथ नगर का भ्रमण किया, रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर अस्पताल रोड, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा एवं नुमाईश चौराहा होते हुए गांधी भवन परिसर में समाप्त हुई।
गांधी भवन में उपस्थित एमओआईसी, एएनएम एवं आशाओं को मतदान करने की शपथ दिलाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए आगामी 13 मई 2024 को मतदान अवश्य करें और अपने गांव, मोहल्ले एवं आस-पास के मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित तथा अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप डाउनलोड कर मतदान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। उन्होने कहा मतदान करने का सभी को अधिकार है और जिन लोगों ने अभी तक अपना मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाया है वह तत्काल निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर ऑनलाइन फार्म भरकर मतदाता पहचान पर के लिए आवेदन करें। रैली में पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रोहताश कुमार, डीडी कृषि डा0 नन्द किशोर, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सीओ अंकित मिश्रा सहित जनपद में कार्यारत सभी एमओआईसी, एएनएम तथा भारी संख्या में आशाओं ने भाग लिया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)