''हर घर तिरंगा अभियान'' अंतर्गत मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

नगरपालिका अध्‍यक्ष द्वारा हर घर तिरंगा फहराने की गई अपील। 

Aug 14, 2024 - 20:07
Aug 14, 2024 - 20:07
 0  324
''हर घर तिरंगा अभियान'' अंतर्गत मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में आज प्रातः 8:00 बजे ''हर घर तिरंगा अभियान'' अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। 

इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती सविता गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा फहराना है और तिरंगे का महत्व सभी को समझाना है। आप लोग इसी प्रकार आगे बढ़ते रहें। इसके उपरांत उनके द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन प्रारंभ कराई। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक खिलाड़ियों के साथ मैराथन में सम्मिलित हुए। मैराथन दौड़ संजय स्टेडियम से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, लक्ष्मीगंज, गुरुद्वारे के सामने से होती हुई जयस्तम्भ चौराहा, हनुमान चौराहा से होकर संजय स्टेडियम पर समाप्त हुई।

समापन अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें यह आजादी कई बलिदानों और समर्पण के बाद मिली है। हमें इसका मान रखना होगा और देश के उत्थान में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और मैराथन पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा मैराथन में सीनियर ग्रुप में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को और जूनियर ग्रुप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिका प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ मैराथन पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को को सांत्वना पुरस्कार वितरित कर स्वल्पाहार कराया गया।

 मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में यातायात प्रभारी अजय प्रताप सिंह, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समस्त व्यायाम शिक्षक शिक्षा विभाग, नगर पालिका, विभिन्न एथलेटिक्स अकादमी, हॉकी तथा बास्केटबॉल खिलाड़ियों का विशेष सहयोग रहा।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0