खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत का भ्रमण कार्यक्रम

जनपद पंचायत गुना के ग्राम हिलगना में मध्‍यान्‍ह भोजन में करेंगे सहभागिता। 

Aug 14, 2024 - 20:04
Aug 14, 2024 - 20:05
 0  486
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत का भ्रमण कार्यक्रम

गुना (आरएनआई) प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत 15 अगस्‍त 2024 को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। 

मंत्री श्री राजपूत 14 अगस्‍त को सायं 7 बजे गुना आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 15 अगस्‍त 2024 को मंत्री श्री राजपूत प्रात: 9 बजे स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत गुना के ग्राम हिलगना के विद्यालय में मध्‍यान्‍ह भोजन में शामिल होंगे। सायं 4 बजे मंत्री श्री राजपूत गुना से भोपाल (व्‍हाया-ब्‍यावरा (राजगढ़), नरसिंहगढ़, श्‍यामपुर (सीहोर), भोपाल) के लिए प्रस्‍थान करेंगे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0