हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत बीनागंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Aug 14, 2024 - 20:10
Aug 14, 2024 - 20:12
 0  324
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत बीनागंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

गुना (आरएनआई) मध्य प्रदेश शासन निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज तिरंगा यात्रा का आयोजन बीनागंज में किया गया। जिसमें आज विधायक चांचौडा़ श्रीमति प्रियंका पेंची, नगर परिषद अध्यक्ष, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी बीनागंज, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण एवं स्‍कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा उकृष्ट विद्यालय बीनागंज से प्रारंभ की गई जो निचला बाजार आश्रम मंदिर से होकर-राजीव गाँधी चौक तक निकाली गई। जिसमें स्थानीय शासकीय विभागों के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में यात्रा में वीनस कॉन्‍वेंट स्‍कूल, सरस्वती शिशु मंदिर बीनागंज, उत्कृष्ट विद्यालय बीनागंज एवं कन्या शाला बीनागंज के छात्र-छात्राओं ने रैली में पंक्तिबद्ध होकर भाग लिया।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0