हनुमान टेकरी पर मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह संपन्न

Thursday, February 16, 2023 - 23:26
Updated: 4 years ago
0
हनुमान टेकरी पर मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह संपन्न

गुना। नगर पालिका परिषद गुना द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत आज श्री हनुमान टेकरी मेला ग्राउंड में सामूहिक विवाह संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद के पी सिंह यादव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता उपस्थित हुई।

कन्या विवाह में 9 जोड़ों का पंजीयन किया गया था जिनमें से 7 जोड़े सम्मेलन में उपस्थित हुए। निकाह हेतु पंजीकृत एक जोड़ा अनुपस्थित रहा तथा एक विवाह का जोड़ा अनुपस्थित रहा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता द्वारा सभी कन्याओं को 51- 51 सो रुपए की राशि उपहार स्वरूप भेंट की गई। ज्ञात हो कि उनके  कोई कन्या नहीं होने से वह कन्याओं के प्रति अत्यधिक प्रेम रखती हैं एवं जहां भी ऐसे आयोजन होते हैं उनमें सहयोग एवं उपहार देती रहती हैं। सामूहिक विवाह के अवसर पर नगर पालिका के पार्षद गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User