स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं एवं छात्राओं को किया जागरूक
अशोक नगर (आरएनआई) स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन अशोकनगर द्वारा महिलाओं को जागरूक किये जाने हेतु शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अशोकनगर तथा कस्तूरबा बालिका छात्रावास, ईसागढ में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं के बीच जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती लीना नायक द्वारा बाजार से खाद्य पदार्थों को खरीदते वक्त ध्यान दिये जाने वाली बातों के बारे में जानकारी दी गयी एवं दैनिक जीवन में संतुलित आहार को अपनाये जाने हेतु समझाइश दी गयी। साथ ही स्वस्थ जीवन हेतु कम नमक, तेल एवं शक्कर का उपयोग किये जाने एवं कृत्रिम रंगों की बजाय प्राकृतिक रंगो से बने खाद्य पदार्थों का उपयोग करने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम के दौरान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अशोकनगर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमति रजनी छारी, एवं कस्तूरबा बालिका छात्रावास, ईसागढ में अधीक्षिका श्रीमति रजनी सोनी उपस्थित रहीं। कैंप के दौरान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अशोकनगर एवं ईसागढ छात्रावास में जागरूकता संबंधी फ्लेक्स भी वितरित कर दीवारों पर चिपकाये गये A इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी कदवाया स्थित मां बीजासेन मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर चल रहे मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें खाद्य पदार्थों को ढंक कर विक्रय किये जाने हेतु निर्देशित किया तथा उपस्थित जन समूह को खाद्य पदार्था में मिलावट की जांच के संबंध में जानकारी देते हुये साफ एवं ढंक कर विक्रय किये जा रहें खाद्य पदार्थों को ही क्रय किये जाने हेतु समझाया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

