अशोकनगर में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को जीवन सहायक उपकरण वितरित
अशोक नगर (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान अन्तर्गत 28 सितम्बर 2025 रविवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 08 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं बैसाखी तथा 22 वरिष्ठजनों को श्रवणयंत्र, नीकेप, स्टिक आदि वितरित किये गये।
उक्त कार्यक्रम में अभिषेक यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अशोकनगर, राजेन्द्र प्रजापति उप संचालक सामाजिक न्याय, रंजीत लोधी, रामवीर सिंह धाकड़ सामाजिक सुरक्षा अधिकारी तथा रविकांत जैन प्रशासनिक अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



