स्वयं सहायता समूह की बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया गया टिप्स।

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

बीकापुर- अयोध्या। (आरएनआई)विकासखंड अंतर्गत खजुरहट ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर रविवार को महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैठक लिया। बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर महिलाएं स्वरोजगार द्वारा आत्मनिर्भर बन सकती हैं। अगले कुछ ही दिनों में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से वह घर बैठे अचार, मुरब्बा, मोमबत्ती, अगरबत्ती, मिट्टी के बर्तन, अचार बनाना आदि बनाने का हुनर सीख सकेगी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्रियंका यादव और संचालन समूह सखी रुचि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समूह के अध्यक्ष प्रियंका यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घरेलू कार्य के बाद खाली समय में अपने अंदर हुनर पैदा कर खुद आत्मनिर्भर बन सकती हैं। तथा परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में अपना सहयोग दे सकती हैं। बैठक में मौजूद आयुष्मान मित्र नवीन पांडे ने स्वयं सहायता समूह महिलाओं से अपने अपने क्षेत्र में आयुष्मान सूची में शामिल लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने में सहयोग करने की अपील किया। जिससे सूची में शामिल जरूरतमंद गरीबों को बीमारी के दौरान दवा उपचार में योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके। इस मौके एल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज सोनी सहित स्वयं सहायता समूह महिलाएं मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User