जेआरएफ व नेट में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का बढ़ाया मान।

अवध विवि के पांच विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया जेआरएफ व नेट

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या।(आरएनआई)डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग तथा शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विज्ञान संस्थान के विद्यार्थियों ने यूजीसी की परीक्षा नेट में सफलता प्राप्त की। विभागों के विद्यार्थियों ने जेआरएफ और नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय परिसर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के आनंद प्रियदर्शी एवं राज कपूर ने यूजीसी जेआरएफ तथा पूजा यादव एवं श्रीजीता मिश्रा ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। वही शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विज्ञान संस्थान के अनिल यादव ने यूजीसी नेट परीक्षा क्वालिफाई की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन और लक्ष्य के प्रति सजग रहने का परिणाम है।पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के छात्रों की इस उपलब्धि पर विभाग के समन्वयक प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला सहित विभागीय शिक्षकों में डॉ0 सुधीर सिंह, डॉ0 शिव कुमार, डॉ0 अनिल कुमार सिंह और डॉ0 देवेश प्रकाश व अन्य शिक्षकों, विद्यार्थियों ने हर्ष प्रकट किया। दूसरी ओर शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो0 संत शरण मिश्र, डाॅ0 अनिल कुमार मिश्र, डाॅ0 कपिल राना, डाॅ0 अर्जुन सिंह, डाॅ0 अनुराग पाण्डेय, डाॅ0 त्रिलोकी यादव, डाॅ0 मुकेश वर्मा, डाॅ0 मोहिनी पाण्डेय सहित अन्य सहयोगियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवि के मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षकों के दिशा-निर्देशन एवं छात्रों के अथक मेहनत का परिणाम है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट परीक्षा क्वालिफाई की है। इस वर्ष एमएससी बायोकमेस्ट्री, बायोटेक्नोलाॅजी, इलेक्ट्रानिक एवं एमबीए विभाग से छः छात्रों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं नेट क्वालिफाई किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User