दिवाली गांव में मारपीट,4 के विरुद्ध केस दर्ज।

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

रुदौली-अयोध्या। (आरएनआई) पटरंगा थाना अंतर्गत दिवाली गांव में शनिवार की सुबह मारपीट हो गई।जिसमें एक महिला को चोट आई।मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।दिवाली गांव की रहने वाली शिकायत कर्त्ता का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात्रि 11 बजे उसकी बेटी दरवाजे पर लेटी थी।कि गांव के निवासी राम औतार चुपके से बेटी की चारपाई पर गए और उसका मुंह बंद कर दिए।बेटी के चिल्लाने पर राम औतार वहां से भाग गया।पीड़िता ने बताया शनिवार की सुबह जब राम औतार की करतूत उनके परिजनों को बताने गई।तो शिकायत सुनने के बजाय  चंद्रिका रामकेवल राहुल उल्टे उस पर ही हमलावर हो गए।एसओ पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User