स्वतन्त्रता सेनानी व प्रख्यात महिला नेत्री की याद में आयोजित होगा कार्यक्रम

Saturday, November 16, 2024 - 05:42
Updated: 2 years ago
0
स्वतन्त्रता सेनानी व प्रख्यात महिला नेत्री की याद में आयोजित होगा कार्यक्रम

जौनपुर।खेतासराय,क्षेत्र के मनेछा गाँव में अब्दुर्रहमान के आवास पर शुक्रवार की दोपहर आल इण्डिया एच एन बहुगुणा स्मृति समिति के जिलाध्यक्ष साजिद खान आज़मी ने एक प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया लगभग 20 वर्षों से लगातार आल इण्डिया हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वाधान में मुशायरा व कवि सम्मलेन का आयोजन होता रहा है जिसमें साहित्यकार अपनी रचनाओं से दर्शकों को भाव विभोर करते है। श्री आज़मी ने स्व. कमला बहुगुणा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया की 1942 में स्व. कमला बहुगुणा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रही महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक रही। 1977 में कांग्रेस के बैनर तले फूलपुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीत कर छठवीं लोकसभा पहुंची सदन में श्रमिकों, किसानो, नवजवानो की आवाज़ को बुलंद किया। 1976 में आपातकाल के विरोध में अपने पति के साथ कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था आइसव दर्जनों उपलब्धियां आज भी उनके नाम है। उनकी याद में आजमगढ़ के हरि अवध कलाकेंद्र हाल में 24 नवम्बर को दिन में 01 बजे से शाम 05 बजे तक एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमे देश की मशहूर कवित्री राणा तबस्सुम, सुमन दूबे, सपना मूलचंदानी, शाहिस्ता सना, हेमानसी बावरा, विभा शुक्ला, खुशबु रामपुर आदि कवित्री शिरकत कर रही है। आयोजक़ साजिद खान आज़मी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान तथा अध्यक्षता पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी करेंगी। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User